कुल्लू जिला कारागार का निरीक्षण राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विद्या नेगी ने किया। उन्होंने महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण में सुरक्षा और सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं।
बंदी महिलाओं की सुनीं समस्याएं, जांची कारागार की व्यवस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित कारागार का राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विद्या नेगी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना।
बता दें कि महिला आयोग अध्यक्ष जिला कारागार में बंद महिला बंदियों की समस्याएं सुनने ही जिला कारागार में ही पहुंचीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला बंदियों को मिलने वाले भोजन और आरओ सिस्टम की जांच की। कारागार में महिला बंदियों बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला कारागार के सहायक अधीक्षक विशाल कुमार ने बताया कि कारागार में कुल 72 कैदी हैं। इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। इनकी सुरक्षा, रहन-सहन और खान-पान संबंधी व्यवस्था बेहतर हैं। महिला आयोग की राज्य अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि महिला कारागार का निरीक्षण करने पर पाया कि इसमें बंदी हैं। उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि कारागार में व्यवस्था बेहतर हैं। महिलाएं बुनाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला कैदियों कारागार में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार कैदियों को सुविधाएं मिल रहीं हैं या नहीं इसका निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं की सुरक्षा का कारागार में पूरी व्यवस्था है।