फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटलीकरण की दिशा में कदम बढ़ाएगा प्रदेश : नेगी

Wed, 19 Nov 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
भारत में भू प्रशासन में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पतलीकूहल के समीप दो दिवसीय
विज्ञापन
राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां राजस्व मंत्री ने लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारत में भू प्रशासन में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पतलीकूहल के समीप होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियाें का राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जायजा लिया।
विज्ञापन

बुधवार को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। राष्ट्रीय सम्मेलन में 15 राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी (डेलीगेट्स) भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में लैंड रिफॉर्म्स, डिजिटलीकरण ऑफ लैंड रिकॉर्ड्स, भू-प्रशासन में पारदर्शिता, दक्षता और तकनीकी नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग के भू-अभिलेख निदेशालय की ओर से किया जा रहा है। प्रदेश में भी डिजिटलीकरण ऑफ लैंड रिकॉर्ड्स पर अच्छा कार्य हुआ है। इसके अतिरिक्त कई राज्यों में भूमि सुधार और भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर उत्कृष्ट कार्य हुआ है। सम्मेलन से प्राप्त अनुभवों और सुझावों के आधार पर हिमाचल भी इस दिशा में प्रभावी कदम आगे बढ़ाएगा। इस दौरान मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, हिमाचल प्रदेश भू-अभिलेख निदेशक अभिषेक वर्मा, उपायुक्त तोरुल एस रवीश उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें