फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवसदन में 20 को मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस

Mon, 18 Nov 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 59वां स्थापना दिवस समारोह 20 नवंबर को जिला मुख्यालय ढालपुर के देवसदन में होगा। इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी जिलों के कर्मचारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने कहा कि इस दौरान सबसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल मरीजों को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से दूध और फल बांटे जाएंगे। 11.30 बजे देवसदन में सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आंदोलनों में शहीद हुए कर्मचारी साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि 20 नवंबर को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें