फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राज्य पक्षी जाजुराना की होगी गणना

Sun, 11 May 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के तीन परिक्षेत्रों में 18 जगह की चिह्नित
विज्ञापन

100 कर्मचारी गणना में देंगे सेवाएं, पार्क प्रबंधन कल से करेगा गणना
महेंद्र पालसरा
न्यूली (कुल्लू)। विलुप्त हो रहे राज्य पक्षी जाजुराना की विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कुल्लू में गणना की जाएगी। पार्क प्रबंधन 13 मई तक जाजुराना की गणना करेगा। इसके लिए पार्क के तीन परिक्षेत्रों सैंज, जीवानाल और तीर्थन में 18 जगह चिह्नित की गई हैं। इन जगहों पर गणना होनी है।
विज्ञापन

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क हर साल अप्रैल-मई में अपने क्षेत्र में राज्य पक्षी जाजुराना की गणना करता है। खास बात यह है कि कुल्लू में जाजुराना का कुनबा बढ़ रहा है। इस साल माना जा रहा है कि इस वन्य प्राणी को कुल्लू का वातावरण रास आ रहा है और संख्या में बढ़ोतरी होगी। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में जाजुराना की गणना के लिए 19 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें करीब 100 कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। उधर, डीएफओ सचिन शर्मा ने कहा कि पार्क का कुल क्षेत्रफल 905.4 वर्ग किलोमीटर है। पार्क क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त रहती है। ट्रैप कैमरों से भी इस दुर्लभ वन्य प्राणी पर नजर रखी जा रही है। कहा कि इस साल मई के दूसरे सप्ताह में पार्क प्रबंधन जाजुराना की गणना कर रहा है। इसके लिए 18 स्थानों को चिह्नित कर 100 कर्मचारी 11 से 13 मई तक तीन वन परिक्षेत्रों में गणना करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें