फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में अंधड़ चलने से उखड़े दुकानों के तंबू, इधर-उधर बिखर गया सामान

Sun, 11 May 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटे तक धूल भरा अंधड़ चलने से व्यापारियों के साथ मेले में लोग भी हुए परेशान
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के दिन पीपल जातर मेले में खरीदारी करने पहुंचे थे काफी संख्या में लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दो सप्ताह बाद कुल्लू में दिनभर धूप खिली रही। इससे जिले के किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली, मगर जिला मुख्यालय ढालपुर में दोपहर बाद खूब अंधड़ चला।
इससे पीपल जातर मेले में ढालपुर के दशहरा मैदान और मालरोड में सजीं सैकड़ों दुकानों में कारोबार करने आए व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धूल भरा अंधड़ चलने से कई दुकानों के तंबू उखड़ गए। रविवार को छुट्टी के दिन खरीदारी करने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब 2 से 3 बजे तक अंधड़ चलने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। इस दौरान मेले में सजी दुकानों का सामान भी अंधड़ से इधर-उधर बिखर गया। मेले में खरीदारी करने आई शांता देवी, बिमला देवी, उमा ठाकुर, नेहा, प्रीतम सिंह और चमन लाल ने कहा कि अंधड़ चलने से मेले का मजा किरकिरा हो गया।
विज्ञापन


चंद्राघाटी में बारिश, बर्फबारी से बढ़ी ठंड
लाहौल घाटी की चंद्राघाटी में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश के साथ बर्फबारी हुई। खासकर रोहतांग और कुंजम दर्रा की चोटियां सफेद हो गईं। इससे तापमान में गिरावट आई है। ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। इस दौरान बारिश के बीच सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें