फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा में 26 को स्टार गायक सतिंदर सरताज देंगे प्रस्तुति

विज्ञापन
सतिंदर सरताज
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में 26 अक्तूबर को पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज अपनी गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। उनकी प्रस्तुति रात नौ बजे लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में होगी। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे।
विज्ञापन

सूफियाना अंदाज और गीतों में भावनात्मक गहराई के लिए पहचाने जाने वाले सतिंदर सरताज की प्रस्तुति उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगी। सतिंदर सरताज पंजाबी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उनकी गायकी में सूफी परंपरा, पंजाबी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। दशहरा की छह अन्य संध्याओं के लिए भी कलाकारों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं।
21 से 27 अक्तूबर तक मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव केवल देवी-देवताओं के मिलन और पारंपरिक देव संस्कृति के लिए ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी देश-दुनिया में पहचान रखता है। उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने कहा कि पंजाबी गायक सतिंदर सरताज 26 अक्तूबर को लालचंद प्रार्थी कला केंद्र कुल्लू में प्रस्तुति देंगे। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के दौरान आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए खास आकर्षण रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें