फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाहाटी से दिल्ली आ रहा जवान लापता

Thu, 01 Oct 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बंजार के घियागी का सशस्त्र सीमा बल में तैनात एक जवान पिछले पंद्रह दिन से लापता चल रहा है। सशस्त्र सीमा बल की 38वीं बटालियन त्वांग अरुणाचल प्रदेश से जवान केसर सिंह गांव घियागी, डाकघर जिभी, ग्राम पंचायत थाड़ागाड़ घियागी जिला कुल्लू का तबादला शिमला कुमारसैन के लिए हुआ था।
विज्ञापन


तबादले के बाद जब वह 16 सितंबर को ज्वाइनिंग के लिए शिमला आ रहा था तो गाजियाबाद के समीप वह ट्रेन से उतरा। ट्रेन से उतरने के बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पिछले पंद्रह दिन से केसर सिंह के घरवालों का उसके साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इसके बाद केसर सिंह के घरवालों ने बंजार पुलिस स्टेशन में केसर सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। इसके अलावा कुमारसैन शिमला में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

केसर सिंह के पुत्र हंसराज ने कहा कि अरुणाचल से लौटते समय उनके पिता कहीं रास्ते में ही लापता हो गए हैं। इस मामले को लेकर डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि मामले की शिकायत आई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द लापता जवान को तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें