फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलंगनाला प्रोजेक्ट में इंजीनियर की मौत

Thu, 01 Oct 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलंगनाला में कार्यरत इंजीनियर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोलंगनाला प्रोजेक्ट प्रबंधन ने बताया कि मृतक नितेश महान उनके पास इंजीनियर था। रात को ड्यूटी देने के बाद वह घर गया, जहां वह सुबह बिस्तर पर मृत पाया गया। मृतक हमीरपुर के सुजानपुर का निवासी बताया जा रहा है। डीएसपी शिव चौधरी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें