फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: श्रीनगर के मटर ने गिरा दिए दाम, कुल्लू के किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की स्थानीय सब्जी मंडियों में मटर के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दाम घटने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि एक सप्ताह पहले तक मटर 45 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा था। अब दाम घटकर 31 रुपये प्रति किलो तक रह गए हैं।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि श्रीनगर का मटर बाजार में आने से स्थानीय मटर के दामों में कमी आई है। किसान श्याम लाल, राम लाल, भगत सिंह और बहादुर सिंह ने बताया कि मटर की फसल तैयार होने के बाद उन्हें अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अचानक बाजार में भाव गिरने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों के अनुसार उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि मंडियों में उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा। लागत पूरी करना भी मुश्किल हो रहा है।
आढ़ती इशान चौधरी, गुलशन कुमार और रामपाल ने बताया कि श्रीनगर का मटर बाजार में पहुंचना शुरू हो गया है। इसके चलते कुल्लू के मटर की मांग कम हो गई है। मांग घटने के कारण मंडी में मटर के दामों में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल श्रीनगर का मटर देरी से बाजार में आया था, जिसके चलते कुल्लू के मटर को 40 से 45 रुपये प्रति किलो तक के दाम मिले थे। इस बार श्रीनगर का मटर जल्द आने से कुल्लू के मटर के भाव गिर गए हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में दामों में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। मंडी से जुड़े कारोबारियों का मानना है कि बाहरी राज्यों से आवक बढ़ने के कारण फिलहाल दामों में तेजी की संभावना कम नजर आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें