जिला मुख्यालय के साथ लगती लगवैली के भल्याणी में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के सौजन्य से युवा क्लब स्पोर्ट्स मीट का आयोजन युवक मंडल बड़ाग्रां द्वारा किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग के लिए वॉलीबाल प्रतियोगिता और महिला वर्ग के लिए रस्साकशी और घड़ा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में युवक मंडल भल्याणी की टीम विजेता रही है। वहीं युवक मंडल बड़ाग्रां दूसरे स्थान पर काबिज हुई।
महिला रस्साकशी में महिला मंडल भल्याणी प्रथम तथा महिला मंडल बड़ाग्रां को दूसरा स्थान से संतोष करना पड़ा। घड़ाफोड़ प्रतियोगिता में संतोषी और संतोष को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। खेलों में रूप सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से नवाजा गया। कार्यक्रम प्रभारी केवल मंहत ने सभी खिलाड़ियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। उपविजेता को बधाई दी। अव्वल रही टीमों और प्रतिभागियों को ग्राम कमेटी भल्याणी के प्रधान टेक सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विक्रम चंद, कृष्ण कुमार, राष्ट्रीय सेवा कर्मी पार्वती, रूबीना और अनीता, अनूप राम, संजय ठाकुर, अजय ठाकुर, राकेश कुमार, देवाशीष और सोनू आदि मौजूद रहे।