कुल्लू। राजकीय एवं निजी बहुतकनीकी संस्थानों में संचालित तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स (पैट) और दो वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स (लीट) की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग होगी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में यह काउंसलिंग 12 से 14 अगस्त तक होगी। तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी किया है। लीट द्वितीय वर्ष के अभ्यर्थियों के लिए 12 अगस्त को काउंसलिंग होगी।
पैट प्रथम वर्ष के अभ्यर्थियों के लिए 13 तथा नॉन-पैट अभ्यर्थियों के लिए 14 अगस्त को काउंसलिंग होगी। सभी अभ्यर्थियों को राजकीय बहुतकनीकी सुंदरनगर के परिसर में अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों, दस्तावेजों सहित पूर्वाह्न 11:30 बजे से पहले निर्धारित फार्म तथा जिन्होंने पहले काउंसलिंग फीस नहीं भरी है, उन्हें फीस के साथ फार्म जमा करवाना होगा। बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग के प्रधानाचार्य पुनीत सूद ने कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में काउंसलिंग में जाकर प्रवेश ले सकते हैं।
.....