राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में रेडक्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने स्कूल भवन का शिलान्यास किया। यह भवन आरएमएसए के तहत बनाया जाना है। प्रतिभा सिंह स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया तथा विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार भी प्रदान किए। इस प्रतियोगिता के कबड्डी में भगत सिंह सदन प्रथम, पटेल सदन द्वितीय, छात्रा वर्ग में पटेल सदन प्रथम और गांधी सदन द्वितीय रहा।
वॉलीबाल में सुभाष सदन पहले, भगत सिंह सदन दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में सुभाष सदन ने बाजी मारी। लंबी कूद में छात्र वर्ग में कमलेश प्रथम, मोहित दूसरे, छात्रा वर्ग में अंकिता कुमारी, दीया दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद छात्र वर्ग में नितिन पहले, कमलेश दूसरे, छात्रा वर्ग में रेणु प्रथम तथा दीया द्वितीय रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य नरातंक शर्मा ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भुवनेश्वर गौड़, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, जिप सदस्य चंद्रकिरण, सोयल पंचायत के उप प्रधान लाल चंद और शिक्षा उपनिदेशक जगदीश चंद आदि मौजूद रहे।