फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुंतर ने जीता एथलेटिक्स का खिताब

Thu, 06 Aug 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल अभियान के अंतर्गत कुल्लू ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स का खिताब सीसे स्कूल भुंतर ने जीता। जबकि, सीसे स्कूल भुट्टी ने दूसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स छात्रा वर्ग में थरास विजेता और खलोगी स्कूल उप विजेता रहा। बास्केटबाल में थरास स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, जबकि भुट्टी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबाल छात्रा वर्ग में थरास स्कूल प्रथम और भुंतर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग की बैडमिंटन स्पर्धा भुट्टी स्कूल ने अपने नाम की। जबकि, बजौरा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


बजौरा स्कूल की छात्र-छात्राओं ने बॉक्सिंग की ट्राफी जीती। जूडो में होली एंजल स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। ताइक्वांडो में गड़सा स्कूल ने बाजी मारी। जूडो के 42 किलोग्राम वर्ग में एलएमएस कलैहली के रोहित शर्मा प्रथम रहे। 46 किलो वर्ग में सूरज, 55 किलो वर्ग में नितिन, 60 किलो वर्ग में राहुल जबकि 73 किलो वर्ग में हरि सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग के 40 किलो वर्ग में शगुन, 44 किलो वर्ग में सुनयना, 48 किलो में अर्चना,  52 किलो वर्ग में अनीषा, जबकि 70 किलो वर्ग में द्रोपता ने पदक जीता। बॉक्सिंग के 46  किलो वर्ग में राहुल, 52 किलो में भुंतर के विवेक, 52 किलो वर्ग में ही आर्यन, जबकि 57 किलो में कर्ण ने बाजी मारी।

छात्राओं की बॉक्सिंग के 46 किलो वर्ग में सीमा, 48 किलो वर्ग में सुनीता, 50 किलो में स्नेहा और 52 किलो वर्ग में सृष्टि ने मेडल जीते। ताइक्वांडो के 48 किलो वर्ग में विवेक, 51 किलो वर्ग में निखिल, 55 किलो वर्ग में विरेंद, 59 किलो वर्ग में स्माइल और 63 किलो वर्ग में राहुल को विजेता घोषित किया गया। छात्रा वर्ग के 44 किलो वर्ग में प्रतिभा, 47 किलो वर्ग में चंद्रलेखा, 51 किलो वर्ग में शौर्या, जबकि 55 किलो वर्ग में सायना ने मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें