फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में अहम : डॉ. सुजाता

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया खेलकूद कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लारजी/सैंज (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर एनएसएस इकाई ने खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुजाता ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के अद्वितीय योगदान और उपलब्धियों को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक सोच को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ एवं सुदृढ़ रखते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि शर्मा ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रो. होशियार, प्रो. निशा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें