फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिकता से होता है विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त : गरिमा

विज्ञापन
कुल्लू के रथ मैदान में चल रही श्री राम कथा में उमड़ी महिलाओ की भीड़।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। आध्यात्मिक रूप से जागृत और रूपांतरित व्यक्ति ही सुंदर समाज तथा विश्व शांति की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। केवल पूर्ण सतगुरु ही ब्रह्मज्ञान प्रदान कर मनुष्य को शांतिपूर्ण और सार्थक जीवन जीने की वास्तविक कला सिखा सकते हैं। यह विचार श्रीराम कथा की मुख्य वक्ता साध्वी गरिमा भारती ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से रथ मैदान कुल्लू में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए साध्वी गरिमा भारती ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन अनेक चुनौतियों और संघर्षों से भरा रहा। चाहे 14 वर्ष का वनवास हो, माता सीता का रावण द्वारा अपहरण या फिर राजधर्म निभाते समय भावनात्मक और नैतिक दुविधाओं का सामना करना हो, उन्होंने हर परिस्थिति में अद्भुत धैर्य, संयम और मर्यादा का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में भगवान राम द्वारा स्थापित आदर्श, नैतिक मूल्य और सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। संवाद

कथा के दौरान साध्वी जयंती भारती ने शबरी प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं, ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे’ भजन की प्रस्तुति पर पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में झूम उठा। श्रद्धालुओं ने कथा और भजनों का रसपान कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें