फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पेयजल, सिंचाई और बिजली से संबंधित बजट जल्द करें खर्च

Fri, 02 Jan 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान बाेलीं अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला परिषद लाहौल स्पीति की केलांग में शुक्रवार को विशेष समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी ने की। इस दौरान विभिन्न पंचायतों को स्वीकृत बजट एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी ने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। पेयजल, सिंचाई, सोलरलाइट, खेल, महिला और युवा मंडलों का बजट जो खर्च नहीं हुआ है, इसे जल्द खर्च कर धरातल पर कार्य किया जाए। सभी सदस्यों ने एकमत में कहा कि इस तरह के बैठकों से पंचायतों को जवाबदेही बनेगी और जिला परिषद बजट से कुछ न कुछ सुधार कार्य होगा। सदस्यों ने पंचायत सचिवों और टीए के रिक्त पदों को भरने की मांग भी की। इससे पहले जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध, जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर, खंड विकास अधिकारी डॉ. विवेक गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें