कुल्लू। अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ के सुल्तानपुर स्थित मंदिर में दीपावली के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को छोटी दीपावली के मौके पर रघुनाथपुर में पूजा-अर्चना के साथ दीपावली उत्सव की तैयारियां की गईं। मंदिर में दीपावली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दीपावली के दिन भगवान रघुनाथ के मंदिर को घी के दीयों से रोशन किया जाएगा। मंदिर परिसर में पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलित कर प्रकाश के इस पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीपावली के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना भी की जाएगी। संवाद