फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सरकार से मांगी 16 परिवारों के 68 लोगों को बसाने की मंजूरी

Fri, 17 Jan 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
भीषण अ​ग्निकांड में राख के ढेर में तांदी गांव। स्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
तांदी अग्निकांड ... कड़ाके की ठंड में रिश्तेदारों के घर, होटलों में कट रहीं प्रभावितों की रातें
विज्ञापन

प्रभावितों को बसाने की कवायद शुरू, कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद तैयार किया प्रस्ताव
अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को हर महीने पांच हजार रुपये किराया दे रही है सरकार

रोशन ठाकुर
कुल्लू। कड़ाके की ठंड में तांदी अग्निकांड प्रभावित 15 परिवारों की रातें पिछले 17 दिन से रिश्तेदारों के घरों में कट रही हैं। कुछ लोग गांव के साथ लगते होमस्टे और होटलों में ठहरे हैं।
इन प्रभावित परिवारों को उनकी इच्छा के अनुसार ठहराने की कवायद शुरू हो गई है। बंजार के तांदी में हुए भीषण अग्निकांड में अपना सब कुछ खो चुके 15 परिवारों के 68 सदस्यों को बसाने के लिए प्रशासन ने सरकार से मंजूरी मांगी है। अग्निकांड के बाद प्रशासन की ओर से गठित संयुक्त कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद चिह्नित प्रभावित परिवारों को बसाने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। तांदी गांव में अग्निकांड को 17 दिन का समय हो गया है। कुछ प्रभावित परिवारों को रिश्तेदारों ने सहारा दिया तो कुछ होमस्टे और होटलों में रुके हैं। सरकार ने प्रभावित परिवारों को ठहराने के लिए प्रति माह 5,000 रुपये का किराया तय किया है। इसी घोषणा पिछले सप्ताह तांदी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की है। एक जनवरी को दिन के समय करीब 3:00 बजे गांव में भीषण आग से आशियाने राख हो गए थे। प्रभावितों की मदद के लिए प्रशासन ने संयुक्त कमेटी बनाई थी। इसकी रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम बंजार ने प्रभावितों को बसाने की मंजूरी सरकार से मांगी है।
विज्ञापन


23 परिवारों को चूल्हे के साथ अन्य सामान दे चुका है प्रशासन
रिपोर्ट के अनुसार आग से प्रभावित 33 परिवारों में से 15 को अस्थायी आवास की सुविधा मिलेगी। इनका अग्निकांड में सब कुछ जल गया है। उनके पास ठहरने का दूसरा ठिकाना नहीं है। गांव के 23 परिवारों को प्रशासन ने पहले ही चूल्हे के साथ गैस सिलिंडर और अन्य सामान दिया है। एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि 15 परिवार ऐसे हैं, अग्निकांड में जिनके मकान के साथ पूरा सामान जल गया है। इन्हें जरूरी सामान दिया गया है। अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद हर माह 5,000 रुपये बतौर किराया दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन लोगों को है आवास की जरूरत
कातकू राम, जय दासी देवी, महेंद्र सिंह, बेगू देवी, दिलीप सिंह, यज्ञाचंद, लुदर मणि, लोत राम, अनूप राम, चेतन सिंह, माडू राम, दुनी चंद, गेहरू राम, लोत राम-दो तथा रमेश कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें