फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सीनियर वर्ग में सोनम, जूनियर में सुदीप्त कटोच प्रथम

Fri, 15 Aug 2025 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव में लाहौल-स्पीति साइकिलिंग एसोसिएशन और प्रशासन ने साइकिलिंग प्रतियोगिता करवाई। सीनियर, जूनियर और स्लो साइकिलिंग वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए। सहायक आयुक्त लाहौल-स्पीति कल्याणी टीवाना ने साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाद में उन्होंने साइकिल रेस में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन






सात किलोमीटर सीनियर वर्ग रेस में सोनम ने प्रथम स्थान हासिल किया। अतुल कुमार दूसरे और सक्षम तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में सुदीप्त कटोच पहले, मयंक डोगरा दूसरे और तंजिन जुगने तीसरे स्थान पर रहे। स्लो साइकिलिंग में उज्वल ने पहला, जिम्मेद ने दूसरा और ईशान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइकिलिंग के जरिये युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया। उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि जनजातीय उत्सव में खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें