फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोग आपदा में अवसर ढूंढ कर रहे भ्रष्टाचार : गोविंद

Fri, 29 Aug 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में प्रैस वार्ता को संबो​धित करते भाजपा नेता गोविंद सिंह ठाकुर।-संवाद
विज्ञापन
बोले - पलचान से औट तक ड्रेजिंग के नाम पर भी हुआ बड़ा भ्रष्टाचार
विज्ञापन

कांग्रेसियों को फायदा पहुंचाने के लिए नदी में ही लगा दीं सुरक्षा दीवारें

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पलचान से औट तक ड्रेजिंग के नाम पर अवैज्ञानिक तरीके से पत्थर और रेत निकाला गया। यह किसे बेचा गया, इसका अभी तक पता नहीं चला है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला है। ये आरोप पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग आपदा में अवसर तलाश कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि इस बार बाढ़ के कारण 2023 से भी ज्यादा नुकसान हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के ठेकेदारों को ड्रेजिंग का काम दिया गया था। उन्होंने जमकर भ्रष्टाचार किया है। केंद्र सरकार ने लेफ्ट बैंक मार्ग के लिए करोड़ों दिए थे लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने लोगों को ठेके देकर इसमें भ्रष्टाचार किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार हुए नुकसान को लेकर केंद्र सरकार से बात की है। केंद्र से एनएच की बहाली के काम के लिए धन देने का आश्वासन मिला है। यह भी आश्वासन दिया है कि एनएच के अलावा बाहणुपुल, 17 मील, पतलीकूहल पुल को जाने वाले मार्ग को हुए नुकसान के लिए भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने ब्यास नदी के व्यवस्थित तटीकरण को लेकर भी सुझाव दिए। तटीकरण से पहले पूरा अध्ययन किया जाना चाहिए। उनके साथ जिला अध्यक्ष अमित सूद, नरोत्तम ठाकुर, अखिलेश कपूर, दानवेंद्र सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें