फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ विवाह की धाम रद्द, कई लोगों ने बढ़ाई तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिले में शादियों का जश्न फीका हो गया है। सरकार ने सिर्फ 20 लोगों को ही विवाह समारोह में शामिल होने की अनुमति दी है। कई आयोजकों ने पहले ही शादी के कार्ड रिश्तेदारों को भेज दिए थे। लेकिन एकाएक सरकार ने सख्ती बढ़ाते हुए शादी समारोह में शामिल होने वालों की संख्या 20 कर दी है।
विज्ञापन

मजबूरी में कई आयोजकों ने धाम के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। इसके लिए बाकायदा रिश्तेदारों को सूचित किया गया है कि वे कोरोना महामारी को देखते हुए शादी में शामिल न हो। कुछ लोगों ने शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। 15 मई तक होने वाली शादियों की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। आयोजकों ने विवाह धूमधाम से करने का कार्यक्रम रखा था। लेकिन इस समय कोरोना को लेकर पुलिस व प्रशासन सख्ती बरत रहा है। ऐसे में आयोजक शादी की तारीख को आगे बढ़ाना ही बेहतर मान रहे हैं। शादियों में धूम धड़ाका कम होने से ढोल-नगाड़ों वाली पार्टी के आर्डर रद्द हो गए हैं। इसके साथ कई टेंट हाउस से लेकर डीजे वालों की बुकिंग रद्द कर दी है। शादी की रस्मों को सूक्ष्म रूप से ही निभाया जा रहा है। शादियों की रौनक कम होने से कई कारोबारियों पर असर पड़ा है। छैंउर गांव में हरीश कुमार की शादी की धाम सोमवार को होनी थी, जिसे रद्द कर दिया है। हरीश के मामा जीवन ठाकुर ने कहा कि कोरोना के चलते धाम रद्द हुई है। स्थिति सुधरने पर रिश्तेदारों को फिर से आमंत्रित किया जाएगा। खराहल घाटी के मोहन लाल ने कहा कि उनके बेटे की शादी 15 मई से पहले थी, जिसकी तारीख को आगे बढ़ाया गया हैै। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस की उड़नदस्ता टीमें व रुस्तम वालंटियर हर जगह दबिश दे रहे हैं। शादी समारोह में नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें