फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलसूत्र से चुराया सोने का लॉकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते न्योली क्षेत्र में शनिवार को चोरी का मामला सामने आया है। शातिर ने अलमारी में रखे हुए मंगलसूत्र से सोने का लॉकेट चुरा लिया। इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है। इसकी पहचान न हो सके, इसके लिए आरोपी ने लॉकेट के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
विज्ञापन

लॉकेट बेचने से पहले शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अजय कुमार निवासी न्योली, तहसील व जिला कुल्लू ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी ने अपने गहने अलमारी में रखे थे। शादी होने के चलते उसकी पत्नी ने मंगलसूत्र पहनने के लिए अलमारी को खोला तो उसमें सोने का लॉकेट नहीं था। इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये थी। चोरी की शिकायत एकदम पुलिस में की गई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक से पूछताछ की। लेकिन वह पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछा तो उसने चोरी कबूल की। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी आदि कोलिटा (24) निवासी कामरूप, असम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने सोने के लॉकेट को तोड़ दिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें