फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक मानकों की न हो अवहेलना : ललित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। उपमंडल बंजार की जिभी घाटी के कुछ स्थानों में आजकल अत्यधिक शोरगुल, अनियंत्रित आयोजनों और स्थानीय कानूनों एवं सामाजिक मानकों की अवहेलना की जा रही है। यह बात जिभी घाटी पर्यटन विकास संघ के महासचिव ललित कुमार ने कही। उन्होंने जिभी घाटी में कार्यरत सभी पर्यटन व्यवसायों, आयोजकों, कंटेंट क्रिएटर्स एवं संबंधित हितधारकों को सूचित किया है कि घाटी एक संवेदनशील पारिस्थितिकी क्षेत्र है, जहां शांति, प्राकृतिक संतुलन और स्थानीय संस्कृति का संरक्षण पहली प्राथमिकता है। ऐसे में किसी भी प्रकार के ऐसे आयोजन, गतिविधियां या कर्मकांड जो बिना अनुमति, नियमों के विरुद्ध अथवा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करते हों, पूर्णतः प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सभी हितधारकों से किसी भी आयोजन से पूर्व आवश्यक वैधानिक अनुमति प्राप्त करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने पर्यटन कारोबारियों से अपील की है कि वे ध्वनि प्रदूषण एवं सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन करें। सोशल मीडिया पर ऐसे आयोजनों का प्रचार-प्रसार न करें जो कानून एवं स्थानीय मानकों के विपरीत हों। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें