फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेब के लिए बेहतर मानी जा रही बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में रविवार से मौसम खराब बना हुआ है। रविवार रात से ऊंचाई वाले क्षेत्राें में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। सोमवार सुबह 10:00 बजे के बाद निचले क्षेत्रों में भी काफी बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश, बर्फबारी को जानकार सेब और अन्य फसलों के लिए बेहतर मान रहे हैं। इससे आने वाली सेब की अच्छी फसल होगी। फरवरी के दो सप्ताह तक मौसम साफ बना रहा। इससे तापमान में इजाफा होने के कारण गुठलीदार फलों के पौधों में अर्ली फ्लावरिंग की संभावना बनी हुई थी। अब शीतलहर चल पड़ी है, जिससे पारा लुढ़क गया है। ऐसे में अब गुठलीदार फलों की फ्लावरिंग में भी देरी होगी। इस बार सर्दियों के दौरान बेहद कम बारिश और बर्फबारी हुई है।
फरवरी के पहले सप्ताह में साल की पहली बर्फबारी हुई थी, जिसने पूरी सेब बेल्ट को कवर किया था। अब बागवान एक बार सेब बेल्ट में बर्फ गिरने के इंतजार में है। बागवान रविंद्र सिंह, चमन लाल और बुद्धि सिंह ने कहा कि अभी सेब बेल्ट के लिए और बर्फ की दरकार है। बर्फबारी होने की सूरत में सेब की अच्छी फसल होगी।
विज्ञापन

बारिश रबी फसल गेहूं, जौ और मटर के लिए संजीवनी का काम करेगी। किसान और बागवान बदले हुए मौसम को लेकर खुश हैं। मौसम खुलने के बाद किसानों ने बिजाई का काम शुरू कर दिया था, जो फिलहाल रुक गया है। बागवानी विभाग के उपनिदेशक बीएम चौहान ने कहा कि अभी पौधों में फ्लावरिंग का समय नहीं आया है। ऐसे में बारिश और बर्फबारी सेब के लिए फायदेमंद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें