फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोहतांग और अटल टनल में बर्फबारी, सोलंगनाला में रोके वाहन

Sun, 05 Apr 2026 05:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ फोर बाई फोर वाहन अटल टनल की ओर भेजे गए
विज्ञापन

जिले के निचले इलाकों में बारिश से गिरा तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलंगनाला। अटल टनल रोहतांग में शनिवार सुबह से ही बर्फबारी का दौर जारी है। दोपहर तक टनल के साउथ पोर्टल में दो से तीन इंच बर्फ की परत जम गई थी। बर्फबारी के कारण पुलिस ने साधारण वाहनों को सोलंगनाला में ही रोक दिया, जबकि फोर बाई फोर वाहन अटल टनल की ओर भेजे गए।
विज्ञापन

इसके अलावा रोहतांग दर्रा, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, देऊ टिब्बा, हनुमान टिब्बा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हो रही है। निचले इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि अटल टनल में बर्फबारी के चलते सोलंगनाला में बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया है। फिलहाल सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही टनल की ओर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें