फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धरमोट के विद्यार्थियों को नहीं सताएगी बर्फबारी और बारिश

Wed, 19 Feb 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला धरमोट के भवन निर्माण का शिलान्यास के द
विज्ञापन
स्कूल को मिलेगा भवन, विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

भवन के निर्माण पर खर्च की जाएगी 13.90 लाख रुपये की राशि


संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरमोट के विद्यार्थियों को अब बर्फबारी और बारिश नहीं सताएगी। विद्यार्थियों को अपना भवन मिल जाएगा। स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मंगलवार को धरमोट स्कूल के नए भवन का शिलान्यास किया।
सरकार ने इस भवन के निर्माण के लिए 13.90 लाख की राशि स्वीकृत की थी। इससे पहले विधायक के धरमोट पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जोगिंदर की अगुवाई में उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में 20 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। भवन की कमी के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बर्फबारी और बारिश होने पर स्थिति काफी गंभीर हो जाती थी। ऐसे में कई अभिभावक तो अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी गुरेज करते थे। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा कर विधायक ने चुनाव के समय किए गए वायदे को पूरा किया है। विधायक ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
विधायक ने बताया कि विद्यालय भवन कई साल पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। अब सरकार की ओर से स्वीकृत राशि से आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उचित कदम उठा रही है। पुराने जर्जर भवनों की जगह नए भवन बनाए जा रहे हैं, साइंस लैब बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंचायत कोठीसारी की प्रधान हीरा देवी, उपप्रधान राम नाथ, बीडीसी अध्यक्ष खेख राम ठाकुर, बीडीसी सदस्य ओम चंद, एसएमसी प्रधान जोगिंद्र सिंह, रामलाल, प्रेमचंद नेखराम और जीत सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें