फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हुरला और गड़सा पंचायतों के रजिस्टर में रिकाॅर्ड जांचा

Wed, 19 Feb 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
ग्राम पंचायत हुरला तथा गड़सा का  निरीक्षण किया तथा विकास  कार्यों का जायजा लेती उपायुक्त कुल्लू
विज्ञापन
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने किया पंचायतों का निरीक्षण
विज्ञापन

स्कूल में भी पहुंची, बोलीं.. छोटी उम्र में न करवाएं शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ग्राम पंचायत हुरला, गड़सा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गड़सा का बुधवार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत कार्यों के विभिन्न रजिस्टर के रिकॉर्ड की भी जांच की।
वार्ड सदस्यों से भी बातचीत की। यहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।उन्होंने कहा कि एसडीपी, 15वें वित्त आयोग के काम पूर्ण करने पर सभी पंचायत अधिक ध्यान दें, वरना बजट में कट लगेगा। ग्रामीण विकास विभाग महिलाओं के लिए विभिन्न कौशल में प्रशिक्षण देने को लेकर भी सूची तैयार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में इंसीनरेटर लगाने के लिए अपने क्षेत्र में स्थान तलाश करें, जिससे अपशिष्ट के वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन के लिए हो सके। गीला व सूखा कचरा अलग रखें। अपने स्तर पर घाटी का अपशिष्ट पदार्थ निष्पादन के लिए संयंत्र बनाने के लिए स्वयं समाधान ढूंढें। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गड़सा में भी उपायुक्त पहुंचीं। उन्होंने स्कूल में खेलकूद तथा दौड़ने के लिए ट्रैक बनाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। कहा कि सभी बेटियों को उच्च शिक्षित अवश्य करें। इनकी छोटी उम्र में शादी न करें। बच्चों को कहा कि ड्रग्स से हमेशा दूर रहें। इस दौरान डाॅ. जयवंती ठाकुर और बीडीओ गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें