फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ ने बसें रोकी तो टैक्सियों के भरोसे मनाली पहुंचे पर्यटक

Thu, 29 Jan 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली से पतलीकूहल के लिए वॉल्वो बस लेने के लिए जाते पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
पतलीकूहल से आगे नहीं जा रहीं दिल्ली और चंडीगढ़ से आ रहीं वोल्वो बसें
विज्ञापन

पर्यटन नगरी से लौटने वाले सैलानियों को भी करनी पड़ रही हैं टैक्सियां
रांगड़ी इलाके में फिसलन के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं बड़े वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। भारी बर्फबारी के कारण ठप हुआ मनाली का जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। बसों की आवाजाही बंद होने से पर्यटक टैक्सी में मनाली पहुंच रहे हैं। दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य जगहों से वोल्वो में आ रहे पर्यटक सुबह से शाम तक टैक्सियों में सफर करने को मजबूर हैं।
मनाली से लौटने वाले पर्यटक भी टैक्सी में ही सफर कर पतलीकूहल पहुंचने को विवश हैं। मनाली में बर्फ होने से वोल्वो और अन्य बसें पतलीकूहल तक ही आ रही हैं। मनाली की सड़कों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


समय : शाम 4 बजे। स्थान : मनाली का एचआरटीसी बस स्टैंड। बस अड्डे में बसों की जगह छोटे वाहन खड़े हैं। सामान लेकर कुछ पर्यटक वहां पहुंचे तो एक चालक ने कहा, हां जी सर जाना है वोल्वो बस स्टैंड। पर्यटकों ने तीन चार वाहन चालकों के साथ बात की और पतलीकूहल के लिए रवाना हुए। दिल्ली के अर्चित ने बताया कि वह दो दिन पहले मनाली आए हैं। अब लौट रहे हैं। शाम को वोल्वो बस का टिकट लिया है। वह पतलीकूहल तक टैक्सी में ही जा रहे हैं। मनाली में इस साल भारी बर्फबारी हुई है। एनएचएआई ने पतलीकूहल से मनाली तक के दायरे में बर्फ हटाकर नेशनल हाइवे बहाल कर दिया है। रांगड़ी इलाके में फिसलन के कारण बड़े वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। लिहाजा, वोल्वो बसों को पतलीकूहल में ही रोका जा रहा है। पर्यटक पतलीकूहल से टैक्सी में मनाली पहुंचे जबकि मनाली से लौटने वाले पर्यटकों को भी पतलीकूहल तक टैक्सी लेनी पड़ रही है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि यातायात सुचारु हो गया है। मौसम ने साथ दिया तो एक-दो दिन में बसों का आना भी शुरू हो जाएगा। अधिकतर पर्यटन स्थलों के संपर्क मार्ग भी खुल गए है। कुछ में बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन



बिजली और पानी भी हुआ बहाल
मनाली। लगभग दो दिन के बाद मनाली और आसपास के गांवों में पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है। बर्फ जमने और पेयजल लाइन को नुकसान पहुंचने से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी। दो दिन के ब्लैक आउट के बाद ग्रामीण इलाकों में वीरवार दोपहर को बिजली बहाल हो गई। हालांकि कई इलाकों में अभी बिजली नहीं पहुंची जिसका कार्य जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें