फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा अर्चना के साथ लाहौल में स्नो फेस्टिवल का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में कोरोना के बीच स्नो फेस्टिवल शुरू हो गया है। मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा शुक्रवार को पट्टन घाटी के त्रिलोकनाथ और मेलिंग महादेव के उदन उत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
विज्ञापन

कहा कि प्रसिद्ध मंदिर त्रिलोकनाथ में आज के दिन पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की जाती है। घाटी की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घाटी में नववर्ष, हालडा, लोसर तथा उदन पर्व से शुरू हुए स्नो फेस्टिवल की बधाई दी। उन्होंने कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए स्नो फेस्टिवल का भी औपचारिक शुभारंभ किया। कहा कि बीती रात गाहर घाटी के लोगों ने गाहर घाटी में धूमधाम से मशालों का पर्व हालडा मनाया, जहां घाटी की पुरातन संस्कृति की झलक देखने को मिली। उन्होंने कहा कि इस बार स्नो फेस्टिवल में क्राफ्ट, लोकनृत्य प्रतियोगिता के साथ स्कीइंग प्रतियोगिता भी होगी। स्नो फेस्टिवल में घाटी की समृद्ध संस्कृति और त्योहारों को मनाया जाएगा। डॉ. मारकंडा ने मेलिंग महादेव मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख और मेलिंग महिला मंडल को 15 हजार रुपये जारी किए। इस दौरान कार्यवाहक उपायुक्त प्रिया नागटा, सहायक उपायुक्त डॉ. रोहित शर्मा, एसडीएम उदयपुर निशांत तोमर, नायब तहसीलदार शांता कुमार, प्यार सिंह तथा सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें