फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में बर्फ के बीच पर्यटकों ने की मस्ती

Fri, 11 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
 पर्यटन नगरी मनाली ने बर्फ की सफेद चादर ओड़ ली है। शुक्रवार को मनाली में ताजा बर्फबारी हुई है। जिससे मनाली की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। सर्दियों का पहला हिमपात होने के कारण मनाली वासी और देश विदेश से आए सैलानियों ने बर्फबारी का आनंद उठाया।
विज्ञापन


दिनभर सैलानी बर्फ के बीच अठखेलियां करते रहे और अपनी यादों को ताजा रखने के लिए फोटो खिंचवाते रहे। वहीं बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबारियाें में भी क्रिसमस और नए साल पर अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है।
ताजा हिमपात के चलते तापमान में गिरावट आ गई है।

 समाचार लिखने तक मनाली में आठ सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं, सोलंग नाला में एक फुट और रोहतांग पास में चार फुट, ढुंगरी में 12 सेंटीमीटर, वशिष्ठ में 12 सेंटीमीटर , कोठी में डेढ़ फुट और गुलाबा में दो फुट ताजा हिमपात दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 बर्फबारी के बावजूद बिजली और पानी आपूर्ति सुचारु है। वहीं, कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे और कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक में वाहन नियमित रूप से चल रहे हैं। गौरतलब है कि गत वर्ष मनाली में 13 दिसंबर को भारी हिमपात हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें