प्रशिक्षण- जिला मुख्यालय में स्थित देवसदन में व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए टीओटी कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा।
...
क्रिकेट- जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच ढालपुर मैदान में सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे।
...
आयोजन: जिला के रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य शिविर का समापन दोपहर 1 बजे होगा।
...
आस्था: जिला के ऐतिहासिक गांव नग्गर ठावा में बैरागी समुदाय के लोग होली गायन की परंपरा का निर्वहन दोपहर 2 बजे करेंगे।
..
काम की बात
बिजली बोर्ड के डाटा सेंटर में एसएपी-आईएसयू सॉफ्टवेयर सिस्टम को अपग्रेड करने के चलते ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान, उपभोक्ता पोर्टल एवं मोबाइल एप सेवाएं, बिलिंग कनेक्शन एवं शिकायत निवारण सेवाएं, इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की वेबसाइट आदि सेवाएं तीन मार्च तक बंद रहेंगी।
....
स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्रामा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में मरीजों की सुविधा के लिए अवकाश के दिन भी स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी।
....