फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियार जंबाल बने पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के महासचिव

विज्ञापन
पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन करते जिला संयोजक देवेंद्र गौड़। संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक जिला संयोजक देवेंद्र गौड़ की अध्यक्षता में हुई। प्रेस भवन ढालपुर में उन्होंने जिला कार्यकारिणी का गठन किया।
विज्ञापन

इसमें भोले राम नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम सिंह वर्मा, खुशहाल नेगी, प्रीतम शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा होशियार सिंह जंबाल को महासचिव, शरण पत, गेहर सिंह नेगी को सह सचिव बनाया गया। नरेंद्र कुमार को वित्त सचिव और श्रीराम शर्मा को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा शिव चंद को मनाली विस का संयोजक, जोगिंद्र शर्मा को कुल्लू विस, केशव राम को बंजार तथा उगम राम ठाकुर को आनी विस का संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन

परामर्श मंडल में सेस राम ठाकुर, जोगिंद्र सिंह, हीरालाल, चंद्रमणि ठाकुर व शिव राम शर्मा को शामिल किया गया। वहीं जय बिहारी भारद्वाज, आरपी शर्मा, बलि राम ठाकुर, भादर चंद, सूर्यकांत शर्मा, एसके कतना, रामलाल वर्मा, गिरधारी लाल डोगरा, योगराज शर्मा, तीर्थ राम धीमान, प्रताप जंबाल, मेहर चंद ठाकुर, फतह चंद ठाकुर, उर्वीदत्त ठाकुर, तेज प्रताप गौतम, विनोद कमल, नारायण दास ठाकुर, श्याम दास चौहान, पीआर दुर्वासा, हेमराज शर्मा और रामनाथ को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें