फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने कुल्लू कालेज प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कुल्लू कालेज में प्रधानाचार्य को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के कार्यकर्ता।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश विश्वविद्यालय की आनलाइन प्रणाली को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। खासकर प्रवेश प्रक्रिया और फीस जमा करवाते समय वेबसाइट में दिक्कत हो रही है। यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक नितिन ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

एबीवीपी की कालेज इकाई ने प्राचार्य के माध्यम से विवि प्रबंधन को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में यूजी और पीजी कक्षाओं के परीक्षा परिणामों की अनियमितताओं को दूर, महाविद्यालयों के दाखिला प्रक्रिया की समस्याओं के समाधान के लिए आनलाइन प्रक्रिया सुदृढ़, छात्र संघ चुनाव बहाल, महाविद्यालयों में शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी परिसर निर्माण के लिए भूमि चयन प्रक्रिया पूरी तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर निर्माण करने की मांग की गई।
विभाग संयोजक नितिन ठाकुर ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए प्राचार्य के माध्यम से विवि को ज्ञापन भेजा गया है। छात्र परिषद मांग कर रही है कि सभी राजकीय शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के कॉमन रूम सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुल्लू महाविद्यालय में भी राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र में 80 से बढ़ाकर 100 सीटें, शारीरिक शिक्षा (डीएससी-2) की सीटें 20 से 80 करने तथा दूसरे जिलों से आने वाले विद्यार्थियों की माइग्रेशन की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें