फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर किसी भी सूरत में नहीं लगने देंगे : हुकम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता संघर्ष समिति ने जताया विरोध, कहा-करेंगे बड़ा आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज जेंसी
कुल्लू। स्मार्ट मीटर किसी भी सूरत में नहीं लगने दिए जाएंगे। बिजली बोर्ड की ओर से जो स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की है उसे तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। यह बात जनता संघर्ष समिति के अध्यक्ष हुकम चंद नेगी ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा चुका है। अगर सरकार और बोर्ड नहीं मानते हैं तो आने वाले समय में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खराब मीटर की जगह सिर्फ स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बनाया जा रहा है जो गलत है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से जुड़े नियमों और कानूनों में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उनका कहना है कि पहले से लगे मीटर यदि खराब हो जाते हैं तो उनकी मरम्मत करने के बजाय सीधे स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। हुकम चंद नेगी के अनुसार पुराने मीटरों की मरम्मत करना अधिक तर्कसंगत और उपभोक्ताओं के हित में होगा। उन्होंने कहा कि राय लिए बिना स्मार्ट मीटर लागू करने से उपभोक्ताओं में रोष है। इसलिए सरकार और संबंधित बोर्ड को इस विषय पर पुनर्विचार करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें