फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर संघर्ष समिति के साथ बैठक करे सरकार : ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर महासंघ कुल्लू की बैठक में महासचिव ने सरकार को चेताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश सरकार पेंशनर संघर्ष समिति के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान का रास्ता निकाले अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। यह बात महासंघ के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कुल्लू के शीतला माता मंदिर में शनिवार को आयोजित कुल्लू खंड की बैठक में कही। हिमाचल पेंशनर महासंघ कुल्लू खंड की बैठक शीतला माता मंदिर सभागार में खंड प्रधान जेएन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें टीडी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान सरकार के प्रति पेंशनरों ने रोष प्रकट किया और 16 मार्च को ढालपुर में होने वाले धरना-प्रदर्शन में भाग लेने को लेकर रणनीति तैयार की। पदाधिकारियों ने प्रदर्शन को लेकर सुझाव भी दिए। उन्होंने बताया कि बैठक में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी आग्रह किया गया है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को भी समय पर पेंशन जारी की जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि कुल्लू शहर में पानी की बढ़ाई गई दरों को भी वापस लिया जाए। यहां पुरानी दरों के हिसाब से बिल दिए जाएं ताकि जनता पर बोझ न पड़े। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी शीतला माता मंदिर-लोरन तथा सनातन धर्मसभा सुल्तानपुर मार्ग को शीघ्र नो पार्किंग जोन घोषित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उपनिदेशक पशुपालन विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से भी संबंधित मांगों को लेकर आग्रह किया है। बिजली बोर्ड से स्मार्ट मीटर न लगाने का आग्रह किया है। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण देव शर्मा, राम सरन शास्त्री, माधो, कैलाश शर्मा, जय गोपाल शर्मा, अमर भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें