फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनएच-305 पर दौड़ने लगे छोटे वाहन, 20 सड़कें बहाल, आठ में से दो बसें भी निकालीं

Thu, 24 Jul 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बोर्ड ने 185 बिजली के ट्रांसफार्मर बहाल कर सुचारु की विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

सेब के साथ गोभी, टमाटर के सीजन बंद सड़कों को बहाल करना बना चुनौती

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बुधवार रात को हुई भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर रहे। वीरवार को दिन भर मौसम साफ रहा। इससे किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली। लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड को भी जिले का जनजीवन पटरी पर लाने में मदद मिली।
लोक निर्माण विभाग ने दो दिन में 20 सड़कें यातायात के लिए बहाल कर दी हैं। एनएचएआई ने हाईवे-305 को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। बसों की आवाजाही के लिए अभी इंतजार करना होगा। बंजार-गुशैणी-बठाहड़ सड़क पर भी छोटे वाहन दौड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

यह तीर्थन घाटी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इसके अलावा बंजार-जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क भी अवरुद्ध है। इन मार्गों में फंसीं निगम की आठ में से दो बसों को निकाल लिया गया है। छह बसें अभी फंसी हैं।
विज्ञापन

सेब के साथ गोभी, टमाटर के सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन के लिए बंद सड़कों को खोलना गले की फांस बन गया है। जिले के बंजार, गुशैणी, सैंज, रघुपुर घाटी सहित कई इलाकों में फसलें फंसी हैं। लोग खुद आगे आकर सड़कों को खोलने में जुटे हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने भी रात दिन एक कर बंजार, बाह्य सराज, सैंज, गड़सा सहित कई इलाकों में बंद 185 बिजली के ट्रांसफार्मरों को बहाल कर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी है। सैंज के मझान में एक ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से बंद है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया है। सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें