फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्लीपर से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

Thu, 24 Jul 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल के किरतिंग गांव के पास रात को हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से चालक को पहुंचाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। किलाड़ से कुल्लू की ओर जा रहा स्लीपर से भरा एक ट्रक वीरवार देर रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा पट्टन घाटी के किरतिंग गांव के ऊपर एक तंग मोड़ पर पेश आया।
हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने बताया कि रात को 11 बजे के आसपास तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकले। ग्रामीण शक्ति, किरपा, दिनेश, राघव, रवि शंकर और राहुल ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो चालक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। गनीमत रही कि ट्रक में चालक ही सवार था। समय पर मदद मिलने से उनकी जान बच गई। लोगों ने हादसे की सूचना प्रशासन और पुलिस को भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी केलांग रश्मि शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें