फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धीमी गति से बन रहा जसरथ पुल, सर्दियों में आवाजाही की चिंता

विज्ञापन
लाहौल के जसरथ गांव में बनाई गई अस्थाई पुलिया।-संवाद
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। चंद्रभागा नदी पर जसरथ गांव को जोड़ने वाले स्टील ट्रस पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। विभाग ने नवंबर के अंत तक पुल तैयार करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसके इस साल के अंत तक भी पूरा होने पर संशय बना हुआ है। 85 मीटर लंबे इस पुल का करीब 60 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दिवाली से कुछ दिन पहले से ही निर्माण कार्य की गति धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन

विभाग के आश्वासन पर ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पुल इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगा। इसी उम्मीद में उन्होंने चंद्रभागा नदी पर सर्दियों के दौरान आवाजाही के लिए अस्थायी पुलिया का निर्माण भी किया है, ताकि पुल तैयार होने तक ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी न हो। यदि समय पर पुल तैयार नहीं हुआ तो सर्दियों में नदी के आर-पार आवाजाही करना मुश्किल हो जाएगा। जसरथ से नालडा पुल की ओर कच्ची सड़क बनी हुई है, लेकिन सर्दियों में इस मार्ग पर लगातार हिमखंड गिरने का खतरा बना रहता है। ऐसे में बर्फबारी के दौरान इस रास्ते से आवाजाही करना सुरक्षित नहीं है।
अस्थायी पुलिया से भी सर्दियों में आवाजाही पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। पहाड़ों से हिमखंड गिरने के कारण कई बार नदी का पानी अवरुद्ध हो जाता है। इससे अस्थायी पुलिया चपेट में आ सकती है। ग्रामीणों के पास पुलिया के अलावा झूले का भी विकल्प था, लेकिन इस बार सर्दियों में आवाजाही के लिए केवल अस्थायी पुलिया ही सहारा है। ग्रामीण विभाग के आश्वासन पर दिसंबर तक पुल निर्माण पूरा होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। नालडा पंचायत प्रधान मोनिका ने भी पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए विधायक से सिफारिश की है।
विज्ञापन

....
विधायक ने दिए सख्त निर्देश
पुल के काम में तेजी को लेकर शुक्रवार को उदयपुर में विधायक, ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। विधायक अनुराधा राणा ने सख्त हिदायत दी है कि इस पुल को किसी भी सूरत में दिसंबर तक तैयार किया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि पुल को लेकर तमाम विचार के बाद ठेकेदार ने अब 20 दिसंबर तक पुल तैयार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें