फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर के सिउंड में जीप से स्लीपर बरामद

Fri, 10 Mar 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण मार्ग में सिउंड के पास एक जीप से देवदार के 15 स्लीपर पकड़े हैं। वन विभाग की एक टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान भुंतर की ओर जा रही जीप को जांच के लिए रोका गया। इसमें देवदार के 15 स्लीपर बरामद किए गए। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार सुबह तड़के का है। पुलिस की एक टीम सिउंड में नाका लगाकर बैठी थी।
यहां आने-जाने वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। जैसे ही जीप चालक ने सामने नाका देखा तो उसने अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। जीप में लकड़ी कौन लेकर जा रहा था और कहां लेकर जा रहा था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। जीप से पकड़ी गई लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस की मानें तो जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
दूसरी ओर वन विभाग की सख्ती के बावजूद वन माफिया के हौसले बुलंद हैं। पर्यावरण प्रेमियों ने वन तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
डीएफओ पार्वती प्रवीण ठाकुर ने कहा कि सिउंड में टीम ने जीप से देवदार के 15 स्लीपर पकड़े हैं। आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमों को लगा दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। लकड़ी तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें