फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: टूटी नींद..., अब बुझेगी खेतों की प्यास

विज्ञापन
इंपेक्ट---
विज्ञापन
कुल्लू। तीन दशक से अधिक समय से सिंचाई सुविधा का इंतजार कर रहे करशैईगाड़ पंचायत के किसानों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। डोहाड़-रोपा सिंचाई योजना को दोबारा शुरू करने के लिए जल शक्ति विभाग ने पहल की है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी के माध्यम से अमर उजाला में अधूरे विकास कार्य अभियान के तहत मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभाग ने योजना को नए सिरे से पटरी पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। भूस्खलन से प्रभावित संवेदनशील स्थानों पर अब 100 एमएम की हाई डेंसिटी पॉलिथीन (एचडीपीई) पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए छह लाख रुपये के टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
डोहाड़-रोपा क्षेत्र में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सिंचाई कूहल का निर्माण जल शक्ति विभाग ने वर्ष 1995-96 में करवाया था। उस समय क्षेत्र के किसानों और बागवानों को उम्मीद थी कि योजना से उनके खेतों और बगीचों तक नियमित पानी पहुंचेगा। भूस्खलन की समस्या के कारण कूहल बार-बार क्षतिग्रस्त होती रही और सिंचाई सुविधा का लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पाया। योजना पर एक करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हुआ था। पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण कूहल को नुकसान पहुंचता रहा। अब विभाग ने इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में पाइपलाइन बिछाने का विकल्प चुना है। किसान धर्म सिंह, टेक चंद, सागर दास, मान सिंह, किशन ठाकुर, सतपाल सिंह और दलीप शर्मा ने कहा कि कूहल बनने के समय ग्रामीणों को सिंचाई सुविधा मिलने की बड़ी उम्मीद थी, लेकिन 31 साल तक इंतजार करना पड़ा। अब पाइपलाइन बिछाने की पहल से खेतों तक पानी पहुंचने की आस बंधी है।
विज्ञापन

......
डोहाड़-रोपा सिंचाई योजना के भूस्खलन से संवेदनशील स्थानों पर 100 एमएम के पाइप बिछाए जाएंगे। इसके लिए छह लाख रुपये के टेंडर भी लगा दिए गए हैं। पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई का पानी खेतों तक पहुंचाए जाएगा।
विज्ञापन

-महेंद्र ठाकुर, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें