फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल स्पीति में आधुनिक मशीनें करवाई जाएं उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति में सड़कों के रखरखाव और मरम्मत में आ रही दिक्कतों का मुद्दा विधायक अनुराधा राणा ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग में श्रमिकों की कमी और पुरानी मशीनों के कारण सड़कों की समय पर मरम्मत नहीं हो पाने पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से विभाग में नियमित रूप से बहुकार्यकर्मियों की भर्ती करने और आधुनिक मशीनें उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम और बर्फीले क्षेत्र में सड़कें लोगों की जीवनरेखा हैं। बर्फबारी, भूस्खलन और बारिश के कारण यहां सड़कें बार-बार क्षतिग्रस्त होती हैं। पर्याप्त श्रमिकों और आधुनिक मशीनों के अभाव में इनकी मरम्मत और बहाली में देरी होती है। कई बार लोगों को महीनों तक सड़क सुविधा से वंचित रहना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि समय पर श्रमिकों की तैनाती और आधुनिक मशीनें उपलब्ध होने से बंद सड़कों को जल्द बहाल किया जा सकेगा। इसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। किसानों और बागवानों की आजीविका भी सड़कों पर निर्भर है। सड़कें बंद होने से जहां नगदी फसलें मंडियों तक नहीं पहुंच पातीं, वहीं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। स्थानीय लोगों ने भी विधायक की मांग का समर्थन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें