फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ग्यारह दिन बाद भी बहाल नहीं सियूंड सड़क, दूध और सेब फंसे

विज्ञापन
कुल्लू शहर का फोटो खबर के लिए।-संवाद
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। सिउंड-रैला-कमटन सड़क करीब ग्यारह दिन से बंद पड़ी है। इससे क्षेत्र के बागवानों और किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क बंद होने के कारण सेब और अन्य नकदी फसलों को सड़क तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को कंधों और पीठ पर उठाकर कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे किसानों को अतिरिक्त मजदूरी और ढुलाई का खर्च उठाना पड़ रहा है। वहीं, फसल समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पाने के कारण सेब की बिक्री भी प्रभावित हो रही है और किसानों को अपेक्षित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फसल सीजन के बीच सड़क बंद होने से उनकी मेहनत और उत्पादन दोनों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क बंद होने का सबसे अधिक असर दुग्ध उत्पादकों और बागवानों पर पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से सैंज बाजार तक पहुंचने वाला दूध समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। इससे दुग्ध उत्पादकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, भाटकंडा सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में सेब और अन्य फल-सब्जियां फंसी हुई हैं। समय पर बाजार नहीं पहुंचने के कारण इनके खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बंद होने से मरीजों, विद्यार्थियों और आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क बहाली में हो रही देरी से उनका आर्थिक नुकसान लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगामी दिनों में आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।
विज्ञापन

रैला के भाटकंडा में सात सौ सेब की पेटियां अभी भी फंसी हुई हैं। अब यह फसल सड़ने के कगार पर है। सड़क 11 दिन से बंद है। जिला प्रशासन को इसमें शीघ्र हस्तक्षेप करना चाहिए। -सुखदयाल, रैला निवासी
पालचरा गांव में परियोजना की टनल में लीकेज के बाद लगभग 50 मीटर तक सड़क क्षतिग्रस्त होने से बंद है। इसी खतरनाक रास्ते होते हुए स्कूली बच्चे रोजना सुबह-शाम सफर कर रहे हैं जो खतरे से खाली नहीं है। समय रहते प्रशासन उचित कदम उठाए। -जुगत राम, रैला निवासी
रैला दो की सड़क बंद होने से पंचायत की सैकड़ों महिलाएं हजारों लीटर दूध बाजार तक नहीं पहुंचा पा रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रशासन को जल्द राहत दिलानी चाहिए। -निर्मला देवी, दुग्ध उत्पादक
सड़क बंद होने से रैला-दो के दर्जनों टैक्सी चालक और होमस्टे चालकों को भारी नुकसान प्रतिदिन हो रहा है। इसलिए सड़क को शीघ्र बहाल किया जाए। -तारा देवी, पर्यटन कारोबारी
विज्ञापन

तारा देवी, पर्यटन कारोबारी

कुल्लू शहर का फोटो खबर के लिए।-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें