कुल्लू। सोलन स्थित आईईसी विश्वविद्यालय बद्दी 19वीं राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 8 और 9 मई को होने वाली इस प्रतियोगिता में जिला कुल्लू के वुशू खिलाड़ी मुक्केबाजी का दम दिखाएंगे। इसके लिए कुल्लू के छह खिलाड़ियों का चयन विभिन्न भार वर्गों में किया गया है।
पुरुष वर्ग में 52 किलोग्राम में कुशल कौशल, 56 किलोग्राम भार वर्ग में योगेंद्र ठाकुर, 65 किलोग्राम में धर्मेंद्र कुमार, 70 किलोग्राम में भूपेंद्र कुमार तथा 75 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्ताक अली अपना दम दिखाएंगे। वहीं, महिला वर्ग के 70 किलोग्राम भार में रुकमणी रिंग में हुनर दिखाएगी। जिला वुशू संघ कुल्लू के महासचिव लुदर चंद ने कहा कि 19वीं राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता 8 और 9 मई को आईईसी विश्वविद्यालय बद्दी में होगी। इसमें भाग लेने के लिए कुल्लू के छह खिलाड़ी रविवार को रवाना हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इन चयनित खिलाड़ियों को अक्षित वुशू पोर्ट्स अकादमी बजौरा मे प्रशिक्षण दिया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तरीय की प्रतियोगिता में हिमाचल के लिए खेलने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तरीय वुशू प्रतियोगिता महाराष्ट्र में खेली जाएगी। इस दौरान जिला वुशू संघ के उपाध्यक्ष झाबे राम, ओम प्रकाश, सहसचिव चेतन लाल, राकेश कुमार और कोषाध्यक्ष रमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।