फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कारदार संघ की कार्यकारिणी को छह महीने का सेवाविस्तार

Mon, 06 Oct 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला देवी-देवता कारदार संघ के जनरल हाउस में रखा 2025 का लेखा-जोखा
विज्ञापन

10 प्रतिशत नजराना बढ़ाने का प्रस्ताव दशहरा समिति को न भेजने का प्रस्ताव पारित
संघ ने बिजली महादेव रोपवे को लेकर देव आदेश के साथ चलने का लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला देवी-देवता कारदार संघ का जनरल हाउस सोमवार को देव सदन कुल्लू में हुआ। जिला अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने इसकी अध्यक्षता की।
इसमें संघ की सभी 13 प्राथमिक खंड इकाइयों के 200 से अधिक देवी-देवताओं के कारदारों ने भाग लिया। वर्ष 2025 का लेखा-जोखा पेश किया गया। कारदार संघ की जिला कार्यकारिणी को अप्रैल 2026 तक छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया। कारदारों ने दो महीने में सभी प्राथमिक 13 खंड इकाइयों में पंजीकृत कारदारों की पात्रता जांच पूरी करने के बारे में भी प्रस्ताव पारित किया।
इस दौरान देव आदेश के अनुसार जल्द बड़ी जगाती के आयोजन की जानकारी दी गई। जिले में प्राकृतिक आपदा के चलते इस बार 10 प्रतिशत नजराना में वृद्धि का प्रस्ताव दशहरा समिति को नहीं भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया।हर साल कुल्लू में प्राकृतिक आपदा को देखते हुए जिले के सभी ऐतिहासिक एवं गुप्त धार्मिक पर्यटन स्थलों के ट्रैकिंग रूट बंद करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसमें श्रीखंड महादेव और चंद्रखणी, भृगु झील, सरयोलसर झील, माता फुगनी, बिजली महादेव, माहुटी नाग आदि के धार्मिक देव स्थलों पर ट्रैकिंग बंद करने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली महादेव के प्रस्तावित रोपवे पर रुख स्पष्ट करते हुए प्रस्ताव पारित किया कि देव आदेश होंगे तो कारदार संघ देवता के कारदारों और कारकूनों के साथ खड़ा रहेगा। चिंता जताई कि दशहरा के दौरान आए दिन होने वाली घटनाएं देव समाज के हित में नहीं हैं। इस दौरान भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह, खंड प्रधान मनाली हंसराज शर्मा, खंड प्रधान मणिकर्ण हीरा लाल, खंड प्रधान आनी भागे राम राणा, खंड प्रधान निरमंड राम दास, ओम प्रकाश शर्मा, नारायण चौहान ने भी बात रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें