फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पटाखे जलाने के लिए शहर में छह स्थान चयनित

विज्ञापन
कुल्लू में दीपावली की तैयारी को लेकर सजावटी समान की खरीदारी करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली पर आतिशबाजी के शौक में लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो और अग्निकांड की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। उपमंडल कुल्लू में सामूहिक आतिशबाजी के लिए छह स्थान अधिसूचित किए गए हैं। अब लोग रिहायशी इलाकों और बाजारों में पटाखे जलाने के बजाय प्रशासन की ओर से निर्धारित खुले स्थानों पर ही आतिशबाजी कर सकेंगे। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा और आग लगने की आशंका को देखते हुए यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से अधिसूचित स्थानों में नेहरू पार्क सरवरी, रामबाग अखाड़ा, रथ मैदान ढालपुर, मेला मैदान भुंतर, जिया पुल के नीचे भुंतर और काली माता मंदिर के समीप शाढ़ाबाई शामिल हैं। इन स्थानों का चयन आसपास की आबादी और आगजनी के खतरे को ध्यान में रखकर किया गया है। खासकर कुल्लू और भुंतर शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखे जलाने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए लोगों को निर्धारित मैदानों में ही आतिशबाजी करनी होगी। वहीं, पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दिवाली पर केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति होगी। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित स्थानों पर ही आतिशबाजी करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
...
दिवाली के दौरान लोगों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सामूहिक आतिशबाजी के लिए छह स्थान अधिसूचित किए गए हैं। लोग रिहायशी क्षेत्रों में पटाखे न जलाएं और निर्धारित खुले स्थानों पर ही आतिशबाजी करें। केवल ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से दिवाली को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयबंती ठाकुर, उपमंडलाधिकारी कुल्लू
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें