फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिसरी मेला आज से, देव कोट पझारी लेंगे भाग

विज्ञापन
कोठी के सिसरी मेले को रवाना होते देवता कोट पझारी।
विज्ञापन
कुल्लू। सायर संक्रांति के शुरू होते ही जिले के ग्रामीण इलाकों में मेले भी शुरू हो गए हैं। जिले के बाह्य सराज की रघुपुर घाटी के कोठी में सिसरी मेले (शेरी जाच एवं लोकनृत्य उत्सव) का आयोजन किया जा रहा है। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले मेले में जलोड़ी क्षेत्र के अधिष्ठाता देव कोट पझारी ढोल नगाड़ों के साथ भाग लेंगे।
विज्ञापन

पारंपरिक उत्सव में लोगों के मनोरंजन के लिए देव संस्कृति के साथ-साथ लोक संस्कृति, सांस्कृतिक कार्यक्रम के दर्शन होंगे। मेले में व्यास ऋषि, चोतरू नाग और वशाउली नारायण भी भाग लेंगे। देवता कोट पझारी से भव्य देव मिलन भी होगा। मेले का शुभारंभ 17 सितंबर को जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार करेंगे।
समापन जिला भाजपा उपाध्यक्ष रफ्तार ठाकुर करेंगे। युवक मंडल कराड़ ने मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। युवक मंडल के प्रधान मुकेश कटोच, महासचिव प्रकाश आजाद और यशपाल कटोच ने कहा कि तीन दिवसीय सिसरी मेले में देव मिलन के साथ ही वॉलीबाल स्पर्धा और रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 17 सितंबर को पूनम समरैक और संतोष तोषी कार्यक्रम पेश करेंगे। 18 सितंबर को गीता भारद्वाज और अजय चौहान के साथ महिला मंडल और स्कूली छात्राएं अपनी प्रस्तुति देंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें