फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा के साथ सिराज उत्सव का आगाज

विज्ञापन
आनी के सिराज उत्सव में पहुंचे देवता। संवाद
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम आनी में सोमवार को तीन दिवसीय सिराज उत्सव एवं लवी मेले का शुभारंभ देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ।
देव वाद्ययंत्रों की गूंज और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा में शमशरी महादेव, कुलक्षेत्र महादेव, जगेश्वर महादेव, शगागी नाग और माता भगवती परकोट ने शिरकत की। इसके बाद विधायक लोकेंद्र कुमार ने मेले का शुभारंभ किया।
मेला कमेटी ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि सिराज उत्सव एवं लवी मेला क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति और लोक परंपराओं का प्रमुख आयोजन है। पिछले 21 वर्षों से स्थानीय लोगों के सहयोग से मेले का स्वरूप लगातार बढ़ा है। इस बार वॉइस ऑफ आउटर सिराज गायन प्रतियोगिता और मिस आउटर सिराज प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि आनी क्षेत्र अपनी देव परंपराओं और समृद्ध पहाड़ी संस्कृति के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। मेले और त्योहार नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के विद्यार्थियों ने आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं, युवा और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आनी के सिराज उत्सव में पहुंचे देवता। संवाद

आनी के सिराज उत्सव में पहुंचे देवता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें