फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नित्थर की वंशिका प्रदेश में प्रथम, साइकेट्रिक सोशल वर्कर के पद पर चयन

विज्ञापन
मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता के पद पर हुई चयनित हुई नित्थर की बेटी वंशिका ठाकुर। स्रोत : जागरूक पा
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। कुल्लू जिले के नित्थर क्षेत्र की वंशिका ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की भर्ती परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनका चयन मनोचिकित्सकीय सामाजिक कार्यकर्ता (साइकेट्रिक सोशल वर्कर) के पद पर हुआ है। वंशिका ठाकुर पुत्री पवन ठाकुर और रीमा ठाकुर की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय के तहत भरे जाने वाले इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयन किया गया है। पढ़ाई में शुरू से मेधावी रहीं वंशिका मनोचिकित्सकीय विषय में तीन बार यूजीसी नेट भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं। उनके पिता पवन ठाकुर ने कहा कि परिवार की पांच पीढ़ियों के बाद उनकी बेटी ने सरकारी क्षेत्र में यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बेटी की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत और लगन को दिया। वंशिका की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें