फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: साहब... व्यापार के लिए नहीं मिली जगह, आठ माह से बैठे हैं बेरोजगार

Wed, 29 Jan 2025 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते रेहड़ी-फहड़ी यूनियन के सदस्य।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू में सड़क पर उतरे रेहड़ी-फड़ी धारक, नप अध्यक्ष से उठाईं मांगें
विज्ञापन

कहा- जब तक वेंडिंग जोन नहीं बनता, व्यापार के लिए दिया जाए स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। साहब... यह कैसी कार्यप्रणाली, आठ माह से बिल्कुल भी कमाई नहीं हुई। नगर परिषद कुल्लू के अधीन आने वाले रेहड़ी-फड़ी धारक अपने हक के लिए सड़क पर उतरे।
सीटू के बैनर तले रेहड़ी-फड़ी धारक भारी संख्या में नगर परिषद कार्यालय अखाड़ा बाजार पहुंचे। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष, कार्यकारी अधिकारी और पार्षदों के समक्ष अपनी मांगें रखीं। हालांकि, रेहड़ी-फड़ी धारकों को अपनी बात रखने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। इसका मुख्य कारण नगर परिषद की बैठक रहा।
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी धारकों ने कहा कि उनमें कई ऐसे भी व्यापारी हैं, जो तब से काम कर रहे हैं, जब से नगर परिषद की ओर से तहबाजारी नहीं ली जाती थी। अब शहर के सौंदर्यीकरण के नाम पर नगर परिषद ने उन्हें बेरोजगार कर दिया है। पिछले आठ माह से वे रेहड़ी-फड़ी नहीं लगा पाए हैं। व्यापार के लिए जगह न होने की वजह से उनकी कमाई नहीं हो पाई है। उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जहां वे रेहड़ी-फड़ी सजाते थे। वहां से उन्हें यह बोलकर हटाया गया था कि यहां उनके लिए वेंडिंग जोन बनाया जाएगा और उन्हें स्थापित किया जाएगा। अब दो मंजिला भवन बन गया है, लेकिन रेहड़ी-फड़ी धारकों को स्थापित नहीं किया गया है। अब कहा जा रहा है कि उनके लिए अलग से वेंडिंग जोन बनाया जाएगा, लेकिन जब तक वेंडिंग जोन नहीं बनता रेहड़ी-फड़ी धारकों को तब तक व्यापार करने के लिए स्थान दिया जाए, ताकि वे परिवार का पालन-पोषण कर सकें। सीटू के जिला कोषाध्यक्ष भूप सिंह भंडारी ने कहा कि रेहड़ी-फड़ी धारकों की सूची नगर परिषद को सौंपी गई है, लेकिन सूची के अनुसार अभी किसी भी रेहड़ी-फड़ी धारक को दुकान नहीं मिल पाई है। कहा कि जल्द वेंडिंग जोन या व्यापार के लिए स्थान नहीं दिया गया तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


कुल्लू शहर के रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए अलग-अलग वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। ढालपुर के रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए भी वेंडिंग जोन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। कहा कि जल्द उन्हें स्थापित कर व्यापार के लिए जगह दी जाएगी।
- गोपाल कृष्ण महंत, अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें