समारोह का सफल आयोजन करवाने के लिए बैठक में की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं में पूर्व छात्र संघ की कार्यकारिणी ने विशेष बैठक का आयोजन किया। बैठक में संघ की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष हीरा लाल ठाकुर ने कहा कि यह केवल एक संस्था की वर्षगांठ नहीं बल्कि उन मूल्यों और संबंधों का उत्सव है, जो इस संगठन ने वर्षों में विकसित किए हैं।
संघ के सचिव मेहर सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व छात्र संघ की स्थापना नौ जुलाई 2000 को हुई थी और इस वर्ष नौ जुलाई को 25 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। हालांकि, कुछ तकनीकी और आयोजन संबंधी कारणों से रजत जयंती समारोह को सितंबर माह में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। बैठक में संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं संस्थापक सदस्य नारायण सिंह ठाकुर और तोताराम ठाकुर ने भी बीते 25 वर्षों की यात्रा को साझा करते हुए संघ के कार्यों की सराहना की।